sundarkand

देश में UPI पेमेंट नहीं हो रहे, लोगों को डिजिटल भुगतान में परेशानी, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (23:32 IST)
डिजिटल भुगतान यानी यूपीआई सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है। यूपीआई सेवा ठप होने से लोगों को भुगतान करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूपीआई यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या प्रोसेस बहुत ही ज्यादा धीरे हो रहा हैं।

10 से ज्यादा बैंकों की सर्विसेस भी प्रभावित हुई हैं। यह टेक्निकल गड़बड़ी किस कारण हुई इसका पता नहीं चल पाया। downdetector बुधवार शाम को 7 बजे से यूजर्स को UPI से पेमेंट करने में दिक्कतें आ रही हैं। यूजर्स ने शिकायत कर कहा, फंड ट्रांसफर, पेमेंट और लॉगिन एक्सेस नहीं हो रहा।

10 से ज्यादा बैंक प्रभावित
गूगल पे, पेटीएम के अलावा एचडीएफसी, एक्सिस समेत 10 से ज्यादा बैंकों की सर्विसेस प्रभावित हैं। फोन पे की सर्विसेस करीब 2 घंटे बाद चालू हो गई हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को परेशानी आती रही।
<

The shopkeeper looking at me while I try paying via UPI

#upidown #upioutage #upi pic.twitter.com/uLEoY4Kh16

— Sandeep Sharma (@nitrotoluene) March 26, 2025 >इस परेशानी को लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली। एक्स पर #upidown ट्रेंड कर रहा था। इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स भी बनाए।

हमारी सहयोगी कृति शर्मा ने बताया कि इसमें परेशानी आ रही थी। पर दोबारा प्रक्रिया करने पर पैमेंट हो रहा था। इससे पहले भी बैंकों के ग्राहकों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है।
<

NPCI had faced intermittent technical issues owing to which UPI had partial decline. The same has been addressed now and the system has stabilised. Regret the inconvenience.

— NPCI (@NPCI_NPCI) March 26, 2025 >
NPCI ने बताया कारण
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा कि यूजर्स को अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण UPI में आंशिक रूप से रुकावट आई। अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है। सिस्टम सामान्य हो गया है। 
करीब दो हफ्ते पूर्व भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में कठिनाई आई थी।  इस बारे में कई ग्राहकों ने बैंक में शिकायत दर्ज करवाई थी। 
<

UPI hi down ho gaya, 2 dost pani puri kha ke dukan pr khade hai 30 min se????

— cheese maggie (@_satoru_sensei) March 26, 2025 >ग्राहक  मोनिका पांडे ने बताया कि 2-3 बार करने पर ही पैमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई। हालांकि एक अन्य ग्राहक अतुल शर्मा ने बताया कि एसबीआई गूगल पे से जब यूपीआई से पैमेंट किया तो उनका ट्रांजेक्शन सफलतापूर्वक हो गया। 
<

UPI #UPI #UPIDown pic.twitter.com/AN9LZZ21L3

< — Raja Babu (@GaurangBhardwa1) March 26, 2025
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार