Daily Horoscope
✕

Indore: भगवान गणेश की आपत्तिजनक प्रतिमाओं को लेकर विवाद, 3 मूर्तिकारों पर मामला दर्ज

Updated: सोमवार, 21 जुलाई 2025 (16:41 IST)
Objectionable idols of Lord Ganesha : इंदौर में आगामी गणेशोत्सव (Ganeshotsav) से पहले भगवान गणेश (Lord Ganesha) की आपत्तिजनक प्रतिमाओं (objectionable idols) का निर्माण कार्य शुरू कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 3 मूर्तिकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि शहर के बंगाली चौराहे के पास भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाने वाले 3 मूर्तिकारों- चंद्रनाथ पाल, रतनलाल पाल और राजू पाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को जान-बूझकर ठेस पहुंचाना) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत खजराना पुलिस थाने में रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। यह प्राथमिकी बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज की गई।ALSO READ: विनायक चतुर्थी आज, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना, जानें पूजन का शुभ समय
 
खजराना क्षेत्र में बन रही थीं मूर्तियां : अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि कुछ ग्राहकों के ऑर्डर के आधार पर खजराना क्षेत्र में भगवान गणेश की आपत्तिजनक प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। शिकायत पर तत्परता से कदम उठाकर हमने 3 मूर्तिकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि हम शहर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने वाले सभी कलाकारों के साथ बैठक करने जा रहे हैं ताकि आइंदा वे धार्मिक परंपराओं के अनुसार ही मूर्तियां बनाएं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें आरोपियों के मुंह पर कालिख पुती नजर आ रही है और पुलिस के एक दफ्तर के बाहर कुछ लोग भगवान गणेश की आपत्तिजनक मूर्तियों को लेकर उनसे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।
 
बजरंग दल के जिला संयोजक लकी रघुवंशी ने दावा किया कि हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने तीनों मूर्तिकारों का मुंह काला करके आपत्तिजनक प्रतिमाओं के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि तीनों मूर्तिकार भगवान गणेश की पहले से तैयार तस्वीरों की नकल करते हुए उनकी आपत्तिजनक प्रतिमाएं बना रहे थे। इनमें से एक तस्वीर में भगवान गणेश किसी मॉडल की तरह मंच पर कैटवॉक करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें एक महिला को गोद में उठाते देखा जा सकता है।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह ने बताया कि विवादित घटनाक्रम से जुड़े तीनों आरोपी मूलतः पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और आजीविका के लिए परंपरागत तौर पर मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने संभवत: (कलात्मक) नवाचार के चक्कर में धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का काम किया है। सीमाओं का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
 
आरोपियों के साथ काम करने वाले मूर्तिकार अतुल पाल ने बताया कि विवाद के बाद भगवान गणेश की आपत्तिजनक मूर्तियां बनाने का काम बंद कर दिया गया है। पाल ने बताया कि देवास शहर के कुछ ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों के आधार पर ए मूर्तियां बनाने का ऑर्डर दिया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद ग्राहकों ने अपना ऑर्डर रद्द कर दिया है। इन ग्राहकों का कहना है कि वे गणेशोत्सव पर भगवान गणेश के पारंपरिक स्वरूप वाली मूर्तियां ही स्थापित करेंगे।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख