Daily Horoscope
✕

Indore : कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को आया हार्टअटैक, अस्‍पताल में कराया भर्ती

Updated: शनिवार, 1 नवंबर 2025 (14:48 IST)
Congress leader Pintu Joshi News : कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को कल रात अचानक हार्टअटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, पिंटू को 2 बार हार्टअटैक आया था। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। परिवार और करीबी नेता अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पिंटू जोशी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को अचानक हार्टअटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। परिवार और करीबी नेता अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पिंटू जोशी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सोशल मीडिया पर भी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। पिंटू को देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिजन और सहयोगी तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन पूरी एहतियात के साथ जांचें और उपचार जारी हैं।
<

मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है।
वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) November 1, 2025 >
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने पिंटू जोशी के स्वास्‍थ्‍य को लेकर अपडेट दिया है। उन्‍होंने कहा, मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है। वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं। मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है, उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पिंटू जोशी का नाम इंदौर कांग्रेस की युवा पीढ़ी में काफी सक्रिय नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में गोलू शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था और अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई थी। इसमें भाजपा नेता गोलू शुक्ला की जीत हुई थी। पिंटू दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेश जोशी के पुत्र हैं। पिंटू के काका अश्विन जोशी कांग्रेस पार्टी से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से विधायक रह चुके हैं।
Edited By : Chetan Gour 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख