biodatamaker

इंदौर में हटेगा BRTS, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (15:07 IST)
Indore news in hindi : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के बाद इंदौर में भी बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) के गलियारे को हटाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य शहर की सड़कों पर यातायात की दिक्कतें दूर करके जनता के लिए आवागमन सुगम बनाना है।
 
यादव ने कहा कि भोपाल में बीआरटीएस गलियारा हटाए जाने के बाद लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा हो रही है। हमें जो भी तरीका अपनाना पड़े, हम इंदौर में भी बीआरटीएस गलियारे को हटाएंगे।
 
यादव, इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने बताया कि शहर के विकास को लेकर आयोजित पिछली दो बैठकों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उन्हें 11.45 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस गलियारे के कारण लोगों को होने वाली असुविधा के बारे में शिकायत की थी।
 
उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश चौराहों पर यातायात की समस्याएं हो रही हैं। वहां फ्लाईओवर बनाकर इनका समाधान किया जाएगा। वैसे भी फ्लाईओवर बनाने के लिए हमें बीआरटीएस गलियारे को हटाना ही पड़ेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आवागमन को लेकर जनता की परेशानियों को देखते हुए बीआरटीएस गलियारा हटाने का निर्णय किया है और उन्हें उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। इंदौर के बीआरटीएस को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में जनहित याचिका लंबित है। हम बीआरटीएस को लेकर प्रदेश सरकार के पक्ष से अदालत को भी अवगत कराएंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि शहर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे के बीच 11.45 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस में फिलहाल 59 लोक परिवहन बसों का परिचालन किया जाता है। इस गलियारे में हर दिन करीब 60,000 यात्री सफर करते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख