biodatamaker

सेंट्रल इंडिया को मिला नया स्टार्टअप बूस्ट: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने ‘सक्षमी’ प्रोग्राम शुरू किया

आई आई टी और आई आई एम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के 60 से अधिक मेंटर्स के साथ एम ओ यू पर साइन

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (12:19 IST)
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के 60 से अधिक मेंटर्स के साथ एम ओ यू पर साइन किए।
 
सक्षमी एक संरचित इन्क्यूबेशन प्रोग्राम है, जो स्टार्टअप्स को आइडिया स्टेज से लेकर निवेश के लिए तैयार होने तक सहयोग प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है। इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस एग्री, फूड और हेल्थ टेक जैसे अनंत संभावनाओं वाले क्षेत्रों पर है।
कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने केंद्रीय स्तर पर इस प्रकार का व्यापक और संरचित कोहोर्ट-आधारित कार्यक्रम लॉन्च कर एक नई मिसाल कायम की है, जिसका उद्देश्य प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स को एक व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से विकसित और स्केल करना है।
 
शुभारंभ के अवसर पर श्री एस.एन. मंडलोई, श्री गौरव गोयल, श्री विजय चौरें, श्री नवीन खंडेलवाल, श्री अशोक सुयाल, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. अनीता क्षेत्री, श्रीमती अंकिता नेमा, श्री विवेक अस्थाना, श्री अतुल जैन, सीए मंगेश काकरे, श्री आयुष सोनी एवं श्री ऋषभ पाटीदार जैसे विशेषज्ञों ने उद्यमिता और मेंटरशिप पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
 
मेंटर्स एवं विषय विशेषज्ञों का सम्मान अरिहंत कॉलेज के चेयरमैन श्री जयंन्त कासलीवाल, सेक्रेटरी श्री कुणाल कासलीवाल, सीईओ डॉ. कविता कासलीवाल कोठारी एवं प्राचार्य डॉ. विवेक कापरे द्वारा मोमेंटो एवं सैपलिंग के साथ किया गया।
 
इस पहल के माध्यम से KSIF का उद्देश्य मध्य भारत को एक सशक्त स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करना तथा युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष : CM योगी

अगला लेख