शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Congress Corporators at the Indore Municipal Corporation Paid Tribute to Iran Supreme Leader
Last Updated : मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (14:26 IST)

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने ईरान के सुप्रीम लीडर को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

Indore nagar nigam
इंदौर नगर निगम का आज मंगलवार को बजट पेश किया जा रहा है। बजट से पहले जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के आरोप कांग्रेस पर लगाए गए हैं। वहीं, महापौर के श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने अमेरिकी-इजराइली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दी। पार्षद रूबीना ने कहा कि खामेनेई को अमेरिका ने धोखे से शहीद कर दिया। इससे नाराज भाजपा पार्षदों ने जय श्री राम के नारे लगाए और विरोध किया।

काली पट्‌टी बांधकर पहुंचे : बता दें कि मंगलवार को इंदौर नगर निगम का 8 हजार 450 करोड़ रुपए का ई-बजट पेश हो रहा है। सदन में कांग्रेसी पार्षद और नेता प्रतिपक्ष हाथ में काली पट्‌टी बांधकर पहुंचे। वहीं, कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी विरोध जताते हुए टी-शर्ट पर स्लोगन लिखकर पहुंचे। उन्होंने अपने टी-शर्ट पर ‘पियो नाली का पानी नगर निगम के विकास की कहानी’ लिखा है। बता दें कि मंगलवार को बजट के बाद बुधवार को इस बजट पर चर्चा और बहस होगी।

बजट में क्‍या है फोकस?
  • इस बार बजट में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस है।
  • नर्मदा जल के चतुर्थ चरण के प्रोजेक्‍ट
  • शहर में मास्टर प्लान की सड़कों को समय सीमा में पूरा करना
  • कुशवाह नगर में नई रोड
  • सभी वार्डों में पानी टेस्टिंग लैब
  • 1500 करोड़ के जल प्रोजेक्ट्स को गति
  • पानी जांचने की एक हाईटेक लैब
अमृत योजना में 1500 करोड़ : इधर, अमृत-2 योजना के तहत 1500 करोड़ रुपए से अधिक के कामों को गति देने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत शहर में नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा, नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी और पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा। साथ ही जलूद से इंदौर तक नर्मदा-4 परियोजना के तहत भी कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

कांग्रेस पर हंगामे का आरोप : बता दें कि बजट पेश करने से पहले यहां अचानक माहौल खराब हो गया। लोगों ने पोस्‍टर लहराते हुए नारेबाजी की। हालांकि स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने पोस्टर छीन लिए, लेकिन करीब 10 मिनट तक सदन में हंगामे का माहौल बना रहा। इस पर भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि दर्शक दीर्घा में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने जान-बूझकर हंगामा किया। वहीं कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि वहां भागीरथपुरा के पीड़ित लोग मौजूद थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
अमेरिका में गिरती लोकप्रियता, चुनाव में हार के डर से ट्रंप ने दी ईरान को तबाह करने की धमकी: यशवंत सिन्हा