Hanuman Chalisa
✕

कैट की अगुवाई में GST कमिश्नर से मिले व्यापारी, सम्मान और समाधान पर सहमति

Updated: सोमवार, 11 मई 2026 (20:07 IST)
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेतृत्व में इंदौर के 50 से अधिक व्यापारिक संगठनों ने GST कमिश्नर अनय द्विवेदी से एक महत्वपूर्ण बैठक की। GST कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों ने 17 प्रमुख विषयों पर चर्चा की।

पैनलाइजेशन नहीं, रियलाइजेशन है लक्ष्य

बैठक में कमिश्नर द्विवेदी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता करदाता व्यापारियों का सम्मान करना है। हम व्यापारियों को दंडित (Penalize) करने के बजाय समस्याओं के वास्तविक समाधान (Realization) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्वरित न्याय के लिए वर्चुअल सुनवाई शुरू की गई है और चेकपोस्ट पर ट्रकों की परेशानी दूर करने के कदम उठाए गए हैं। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर आरके शर्मा एवं चौबे भी उपस्थित रहे।

नेतृत्व का भरोसा

कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने दिल्ली स्तर की समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया। वहीं, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल ने कहा कि म.प्र. सरकार व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में 'व्यापारी कल्याण बोर्ड' के गठन की खुशी में लड्डू बांटकर हर्ष व्यक्त किया गया। कैट इंदौर अध्यक्ष मनीष बिसानी ने बताया कि बैठक में सियागंज, महारानी रोड, सराफा, लोहा मंडी, अनाज मंडी, रेडीमेड, ट्रांसपोर्ट, और पेंट एसोसिएशन सहित 50 से अधिक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
 
बैठक में अजीत सिंह नारंग, हरीश विजयवर्गीय, राजकुमार साबू, उमेश तिवारी, धीरेन्द्र पटेल, प्रवीण नीखरा, यशपाल कुंदवानी, राजेन्द्र सिंह वासु, पिंकी जैन, विजय चंडक, पंकज गांधी, हर्ष खंडेलवाल, मुरली खंडेलवाल, मोहम्मद पीठावाला, नारायण अग्रवाल, अशोक ठाकुर, सुरेश हरियाणी, वासुदेव चेलानी, नईम पालवाला, मनीष चौधरी, दिलीप चांदवानी, कमल छत्री, रजत बेड़िया, सुमित साबू, राजेश अग्रवाल, मोहित पारीख, पवन जैन, निकेश तलरेजा, सुमित जैन, जय थारानी, जितेन्द्र रामनानी, संजय आहूजा, अरुण पटेल, गोविन्द कुकरेजा और प्रदीप यादवानी सहित कई वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख