Daily Horoscope
✕

Indore Bus Hijack Case : बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बस को किया हाईजैक, घंटों तक शहर में घुमाया

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (18:01 IST)
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में खौफनाक मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने स्टाफ को कुछ घंटों के लिए बंदूक की नोक पर रखा और शहर में घुमाते रहे। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना इंदौर के पिपलिहाना चौराहे पर बुधवार की दोपहर की बताई जा रही है। 
 
यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना पूरी तरह से कैद हो गई है। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ-साफ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुलिस को भी उपलब्ध कराया गया है।
 
 
खबरों के मुताबिक  यहां बदमाश अचानक बस में चढ़े और ड्राइवर को धमकी देते हुए बस हाईजेक कर लिया। बदमाशों ने कंडक्टर से पर्स और मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के पास हथियार भी थे। 
 
इसके दम पर उन्होंने बस को पूरे शहर में घुमाया। हाइजैक के समय बस में यात्री नहीं थे। बस को हाईजैक करके उसे चार थाना क्षेत्रों में घुमाया गया। बदमाशों के बस से उतरते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने घटना की जानकारी बस के मालिक को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक गया। Edited By : Sudhir Sharma
 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

वाराणसी और नागपुर में भाजपा की हार! क्या 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी हैं MLC नतीजे?

इंदौर महापौर की अफसरों को फटकार, कहा- आप काम नहीं करते हो, इमेज सरकार की खराब होती है

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

अगला लेख