ramcharitmanas

11.50 किमी BRTS हटाने को लेकर क्या कहते हैं इंदौरवासी

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (20:10 IST)
BRTS Corridor in Indore to be Removed to Ease Traffic Movement : मध्यप्रदेश के इंदौर के बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS ) के गलियारे को हटाए जाने को लेकर राज्य सरकार के फैसले पर स्थानीय लोगों की राय बंट गई है। शहर का एक तबका करीब 11.50 किलोमीटर लम्बे इस गलियारे को हटाए जाने के फैसले का समर्थन कर रहा है, तो दूसरा वर्ग यह कहकर विरोध जता रहा है कि गलियारा हटने के बाद लोक परिवहन का बड़ा साधन छिन जाएगा।
 
इंदौर का बीआरटीएस गलियारा हटाने के फैसले की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को की। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस गलियारा हटने से शहर की सड़कों पर यातायात की दिक्कतें दूर होंगी जिससे जनता के लिए आवागमन सुगम होगा।
 
सूबे के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि हम सब (बीआरटीएस गलियारे को लेकर) मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ हैं। हालांकि, कुछ लोग बीआरटीएस गलियारे के समर्थन में भी हैं जो कहते हैं कि यह देश की सबसे अच्छी लोक परिवहन योजना है जो फायदे में चल रही है।"
 
उन्होंने कहा कि शहर में तेजी से वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण बीआरटीएस गलियारे के दोनों ओर की सड़कों पर हमेशा यातायात अवरुद्ध रहता है, इसलिए हो सकता है कि गलियारा हटने के बाद यातायात सुगम हो जाए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बीआरटीएस गलियारा हटाने के फैसले को सही ठहराया। भार्गव ने कहा कि आने वाले समय में शहर के प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने के लिए हमें बीआरटीएस गलियारे को वैसे भी हटाना ही पड़ता।" प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने बीआरटीएस गलियारा हटाए जाने के फैसले का स्वागत किया, लेकिन यह मांग भी की कि आम लोगों के लिए लोक परिवहन के इस साधन का वैकल्पिक इंतजाम किया जाना चाहिए।
इंदौर के बीआरटीएस गलियारे को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका लम्बित है। इस गलियारे के खिलाफ याचिका दायर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने कहा कि याचिका के अदालत में लम्बित रहने के बीच बीआरटीएस गलियारा हटाने का फैसला उनकी समझ से परे है, लेकिन गलियारा हटने के बाद शहर के एक व्यस्त मार्ग के करीब 11.50 किलोमीटर के हिस्से पर यातायात सुचारू हो जाएगा।
 
शहर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे के बीच 11.45 किलोमीटर लम्बे बीआरटीएस गलियारे में फिलहाल 59 लोक परिवहन बसें चलाई जाती हैं। इस गलियारे में हर दिन करीब 60,000 यात्री सफर करते हैं। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख