ramcharitmanas

'ब्लूप्रिंट ऑफ सक्सेसफुल लाइफ' पुस्तक का विमोचन

Updated: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (22:52 IST)
महू (इंदौर) निवासी सुनील चौरसिया की मोटिवेशनल पुस्तक 'ब्लूप्रिंट ऑफ सक्सेसफुल लाइफ' का विमोचन इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में किया। यह पुस्तक चौरसिया की 'रणछोड़ नहीं रणजीत बनो' का अंग्रेजी अनुवाद है। 
 
नगर निगम महापौर कक्ष में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में महापौर भार्गव ने कहा कि इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रत्येक अध्याय एक प्रकाश स्तंभ की तरह काम करता है, जो सफलता की यात्रा के एक विशिष्ट पहलू पर प्रकाश डालता है। यह आपको जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने, समय के महत्व को समझने और एक अटूट इच्छाशक्ति विकसित करने का सूत्र देती है। 
 
महापौर ने कहा कि मोटिवेशनल पुस्तक 'ब्लूप्रिंट ऑफ सक्सेसफुल लाइफ' सिर्फ एक रोडमैप नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अनूठा रास्ता खोजने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि जीवन के ऐसे क्षण जब आदमी थोड़ा-सा भी अपने आप को हताश निराश महसूस करे तो इस किताब को जरूर पढ़े। इस पुस्तक के माध्यम से आप अपनी क्षमताओं को उजागर करेंगे और सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे। 
 
इस अवसर पर एमआईसी मेंबर राजेन्द्र राठौर, जीतू यादव, लीगल बुक हाउस के राजकुमार सहगल, सीए अभय शर्मा, गिरीश चव्हाण, सॉफ्टबाल के कोषाध्यक्ष श्रीकांत थोरात आदि उपस्थित थे। 

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख