dharma sangrah
✕

नार्मदीय ब्राह्मण ब्लड रिलेशन सोसायटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (00:28 IST)
इंदौर। आपका रक्त किसी को नई जिंदगी दे सकता है, इसी उद्देश्य को लेकर नार्मदीय ब्राह्मण ब्लड रिलेशन सोसायटी इंदौर द्वारा रविवार को द्वारका गार्डन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
 
इस शिविर में एमवाय हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान की बस उपलब्ध करवाई गई। शिविर में सोसायटी के सदस्यों के अतिरिक्त बाहरी लोगों ने भी रक्तदान किया।
 
शिविर का शुभारंभ सोसायटी के अध्यक्ष शरद कुमार शर्मा (सेंट्रल जीएसटी (ऑडिट) तथा एमवाय हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर जोशी, संरक्षक राजा चौरे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 
शिविर में करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया। मॉडल ब्लड बैंक महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा विद्यालय इंदौर द्वारा रक्तदान में सहयोगियों के लिए प्रशस्ति- पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। 
रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। इस मौके पर संस्था के सदस्यों द्वारा नेत्रदान और देहदान के फार्म भी भरे गए। सोसायटी 11 वर्षों से यह कार्य कर रही है।
 
किसी भी मरीज को रक्त की आवश्यकता होने पर संस्था के सदस्य तुरंत रक्त उपलब्ध करवाते हैं। आभार सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य अरविंद शर्मा ने माना।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख