biodatamaker
✕

मैं अपनी कमजोरियों पर लगातार काम कर रहा हूं : बजरंग पूनिया

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (20:32 IST)
बेंगलुरु। चोटी के पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को कहा कि वह अपनी कमजोरियों विशेषकर ‘लेग डिफेन्स’ पर काम कर रहे हैं ओर उनका ध्यान इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक पर टिका है। 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं लेग डिफेन्स की कमजोरी के कारण अंक गंवाता रहा हूं। मैं ओलंपिक की तैयारियों के लिए 2 या 3 टूर्नामेंट में खेलूंगा। मैं आक्रमण और रक्षण दोनों पर काम कर रहा हूं। ओलंपिक 2020 पर हमारा ध्यान है और इसलिए मैं सभी क्षेत्रों पर काम कर रहा हूं।’ 
 
पूनिया ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि जबसे उन्होंने अपनी कमजोरियों पर काम करना शुरू किया तब से काफी सुधार हो गया है। वह हाल में नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में जापान के ताकुतो ओटोगुरो से हार गए थे। 
 
उन्होंने कहा, ‘मेरे लेग डिफेन्स में काफी सुधार है। उसने (ओटोगुरो) फाइनल में मेरे सभी हमलों का अच्छा बचाव किया। मैंने पूर्व में जो भी गलतियां की है उनसे बचकर मुझे ओलंपिक पर ध्यान देना होगा।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख