sundarkand
✕

भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान, लव जिहाद में शामिल अपराधियों की आंखें फोड़कर हाथ काट दो

Updated: गुरुवार, 29 मई 2025 (15:45 IST)
Indore news in hindi : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने गुरुवार कहा कि लव जिहाद में शामिल होकर कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों की आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि ‘शरीयत’ में ऐसे अपराधियों के लिए इस तरह की सख्त सजा का प्रावधान है। 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं।
 
इंदौर और भोपाल में ‘लव जिहाद’ के कथित मामलों के बारे में पूछे जाने पर महू से भाजपा विधायक ठाकुर ने दावा किया कि इन प्रकरणों में शामिल लोग 'बड़ी ही दुष्टता के साथ' कहते हैं कि वे सवाब (पुण्य) का काम कर रहे हैं। मानवता और नैतिकता के विरुद्ध आचरण करने वाले इन अपराधियों की सजा 'शरीयत' कानून के मुताबिक तय होनी चाहिए।
 
प्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री ने कहा कि अगर ये लोग इस प्रकार की हिमाकत करते हुए लव जिहाद निरोधक कानून का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं, तो शरीयत के मुताबिक उनकी आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए। मुझे लगता है कि चोरों, चरित्रहीनों और लोगों का जीवन बिगाड़ने वाले अपराधियों के लिए शरीयत में ऐसी ही सख्त सजा का प्रावधान है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार के कानून काफी सख्त हैं। अगर ऐसे दुष्ट लोग (पुलिस की) पकड़ में आते हैं, तो वे छूटने वाले नहीं हैं। उनका घर, संपत्ति सब कुछ राजसात होगा और वे सड़क पर भिखारी बनकर घूमेंगे, तभी वे इस प्रकार की नरपिशाची हरकतों से बाज आएंगे। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख