Hanuman Chalisa

अश्लील काम करा रहे थे सीनियर्स, इंदौर MGM मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Updated: मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (22:18 IST)
इंदौर। पुलिस जांच में सुराग मिले हैं कि इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग के दौरान कुछ वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा कनिष्ठ छात्रों को कथित रूप से अश्लील कार्य करने को भी कहा जाता था और उसने मामले के 10 आरोपियों की पहचान कर ली है। 
 
संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने पीटीआई को बताया कि विस्तृत जांच में इस आरोप के समर्थन में सुराग मिले हैं कि रैगिंग के दौरान कुछ वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा कनिष्ठ छात्रों को अलग-अलग फरमान सुनाने के अलावा अश्लील कार्य करने को भी कहा जाता था।
 
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने कथित रैगिंग के नाम पर अलग-अलग तरीकों से कनिष्ठ छात्रों को परेशान करने के आरोपी 10 वरिष्ठ विद्यार्थियों की पहचान की है जिनमें से कुछ लोग अभी इंदौर से बाहर हैं और अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि हमने रैगिंग के मामले में 15 दिसंबर तक अदालत में आरोप पत्र पेश करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित छात्र द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद हरकत में आए महाविद्यालय प्रबंधन ने अज्ञात वरिष्ठ विद्यार्थियों के खिलाफ 24 जुलाई की देर रात आपराधिक मामला दर्ज कराया था।
 
उधर, चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने हमें अब तक रैगिंग के आरोपी वरिष्ठ विद्यार्थियों की सूची नहीं सौंपी है। जैसे ही हमें यह सूची मिलेगी, हम संबंधित विद्यार्थियों पर अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे।
 
रैगिंग का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा महाविद्यालय के डीन ने दावा किया था कि यह घटना महाविद्यालय और इसके छात्रावास के परिसरों के बाहर की है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

RSS प्रमुख मोहन भागवत का गुजरात दौरा, 2 दिन के प्रवास में संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अगला लेख