Daily Horoscope
✕

राष्ट्रसंत भय्यू महाराज की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, युवती ब्लैकमेल कर मांग रही थी 40 करोड़ रुपए

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (09:51 IST)
इंदौर। राष्ट्रसंत भय्यू महाराज की आत्महत्या मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में पकड़े गए भय्यू महाराज के ड्राइवर के नए खुलासों ने पुलिस को चौंका दिया है।


पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि आश्रम से जुड़ी एक युवती भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर 40 करोड़ रुपए नकद, मुंबई में फोर बीएचके का फ्लैट, 40 लाख रुपए की कार और खुद के लिए मुंबई के बड़े कॉर्पोरेट हाउस में नौकरी की मांग कर रही थी।

इस खुलासे ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। 50 वर्षीय भय्यू महाराज उर्फ उदय सिंह देशमुख ने इसी साल 12 जून को अपने निवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

दो खास सेवादार थे शामिल : जांच में सामने आया कि इस षड्यंत्र में महाराज के दो खास सेवादार शामिल थे। युवती अपने पास आडियो और वीडियो होने की बात कहकर महाराज को धमकी देती थी।

तीन आरोपित रिमांड पर : पुलिस ने ड्राइवर कैलाश पाटिल, अनुराग राजोरिया और सुमित चौधरी को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख