sawan somwar

भय्‍यू महाराज ने कहा, राज्य मंत्री दर्जे का कोई सरकारी लाभ नहीं लूंगा

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (23:29 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पांच धार्मिक नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। इस बीच, इन हस्तियों में शामिल आध्यात्मिक गुरु भय्‍यू महाराज ने घोषणा की है कि वह राज्य मंत्री दर्जे का कोई सरकारी लाभ नहीं लेंगे।


इंदौर निवासी भय्‍यू महाराज ने कहा, प्रदेश सरकार ने मुझे नर्मदा नदी की रक्षा के लिए बनाई गई विशेष समिति में शामिल कर मुझ पर जो भरोसा जताया है। उस पर मैं एक आम नागरिक की तरह खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। लेकिन मैं राज्य मंत्री के दर्जे का किसी तरह का सरकारी लाभ नहीं लूंगा।

50 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु ने कहा, मैंने अपने जीवन में अब तक न तो लाभ का कोई पद ग्रहण किया है, न ही किसी पद का लाभ लिया है। लिहाजा मैं राज्य मंत्री दर्जे से मिलने वाली कोई भी सरकारी सुख-सुविधा स्वीकार नहीं कर सकता।

राज्य सरकार के कल तीन अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में विशेषतः नर्मदा किनारे के क्षेत्रों में वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के विषयों पर जन जागरूकता का अभियान निरंतर चलाने के लिए 31 मार्च को विशेष समिति गठित की गई है।

इस समिति के पांच सदस्यों-नर्मदानंद महाराज, हरिहरानंद महाराज, भय्‍यू महाराज, कम्प्यूटर बाबा और योगेंद्र महंत को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा प्रदान किया गया है।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ से अधिक का राजस्व

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

अगला लेख