ramcharitmanas
✕

इंदौर में बाल अधिकार ट्रस्ट द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Updated: शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (18:51 IST)
इंदौर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों पर कार्यरत संस्था अरमान बाल अधिकार ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 8 परदेशीपुरा में आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलवाई गई। 90 बालिकाओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यशाला में जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन के फूलसिंह ने बालिकाओं को बताया कि आप अपने आसपास हो रहे बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कर सकते है। वहां पर शिकायतकर्ता का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है।

कार्यशाला में बाल विवाह रोकथाम दस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक द्वारा बालिकाओं को बाल विवाह अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी गई और बाल विवाह किस प्रकार बच्चों के अधिकारों को प्रभावित करता है, इसके बारे में बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की प्रीति सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मुक्ता पंडित, अध्यापकगण एवं संस्था के अमन नादुरकर और उन्नति विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख