dharma sangrah
✕

दोपहिया वाहन रैली के साथ संपन्न हुआ आर्ट ऑफ लिविंग का मतदाता जागरूकता अभियान

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (17:56 IST)
art of living indore
इंदौर: श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का समापन आज मरीमाता चौराहे से राजवाड़ा होते हुए सपना संगीता पर दो पहिया वाहन रैली के साथ संपन्न हुआ। वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक मनोज राव ने बताया कि 'इस वर्ष मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने हेतु श्री श्री रविशंकर की अपील पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान पिछले एक सप्ताह से सतत रूप से चलाया जा रहा था।

इस जागरूकता अभियान में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से पूरे इंदौर शहर में भी विभिन्न जगहों पर कॉलोनी, बाजार, ऑफिस में आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों द्वारा मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर मतदान करने की ओर इस तरह लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की गई जिस को सभी लोगों ने सराहा और मतदान करने का संकल्प लिया।'
मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना बहुत ज़रूरी है क्योंकि मतदान से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। हमारे आस पास की जगह पर इस तरह के अभियान से लोगों का जागरूक करना बहुत ज़रूरी है। व्यक्तिगत रूप से लोगों को मतदान के महत्व को समझाना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस विषय में जन जागरूकता ज़रूरी है ताकि शहर के लोग एक बेहतर सरकार को चुनें और शहर को विकास की ओर बढ़ावा दें। 
 
इस जागरूकता के साथ ही लोगों को मतदान के बारे में सही जानकारी और कई सवालों के जवाब देना भी ज़रूरी है। कई ऐसे सवाल जो व्यक्तिगत रूप से ही पूछे जाते हैं और कई लोग इन सवालों को लेकर चिंत्त रहते हैं। साथ ही युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना भी हमारे लोकतंत्र और भविष्य के लिए एहम है। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इस अभियान ने शहर के कई नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया है। 
ALSO READ: इंदौर में 14 नवंबर को पीएम मोदी का रोड शो, बनेगा भगवा कॉरिडोर

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख