ramcharitmanas

4 साल बाद एग्रीकल्चर कॉलेज में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, 8 राज्यों से आए लोगों ने ताजा कीं यादें

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (10:13 IST)
इंदौर। एग्रीकल्चर कॉलेज इंदौर में 4 साल बाद मध्यप्रदेश के दोनों कृषि विश्वविद्यालयों के पूर्व एवं वर्तमान छात्रों का एक भव्य मिलन समारोह 1000 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात समेत कई स्थान से पुराने विद्यार्थी आए और अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।

ALSO READ: रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को रोकी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति
 
कार्यक्रम का पंजीयन सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो गया था। कार्यक्रम में सुबह 9.30 बजे सभी आए हुए पूर्व विद्यार्थियों का ढोल-नगाड़ों से एक बारात की तरह जुलूस निकालकर स्वागत किया गया। इसके बाद वर्ष 1960 से लेकर 2018 तक के समस्त पूर्व छात्र छात्राओं ने मंच पर सपरिवार आकर अपना परिचय दिया। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी रंजीत रघुनाथ ने कहा कि उपरोक्त कार्यक्रम में फैमिली एवं उनके बच्चों के लिए गेम्स का भी आयोजन किया गया।

 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 1975 बैच के सुरेश पटेल, दुबई से पधारे रामनाथ सूर्यवंशी, कॉलेज के डीन डॉ. शरद चौधरी, पूर्व डीन डॉ. अशोक शर्मा, वरिष्ठ छात्रों में दिनेश पटेल, विशाल शर्मा, दीपक पाटीदार, शशांक क्षीरसागर, दीपेश शर्मा, संजय खेरवा, रश्मि मोदी, विधि सिरोलिया, नितिन अग्रवाल, नीरज राठौर, विजय जाट, लोकेश शितोले एवं रामस्वरूप पाटीदार थे।
 
एग्री ankuran के प्रवक्ता रोहित कुमावत ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण 1960 बैच के जीएल मुनियाजी हैं और वे 85 वर्ष की उम्र में भी पूरे जोश के साथ आए एवं अपने पुराने अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम में वर्तमान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख