Hanuman Chalisa

Indore: अक्षय बम फिर विवादों में, कॉलेज से हुआ एमबीए का पर्चा लीक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 जून 2024 (09:55 IST)
MBA paper leak case Indore: इंदौर के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और बाद में भाजपा में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam) फिर विवादों में हैं। बम ने लोकसभा चुनाव के दौरान ऐन मौके पर नामांकन वापस लेकर कांग्रेस छोड़ दी थी और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन अब अक्षय एमबीए पेपर लीक मामले (MBA paper leak case) को लेकर फिर विवादों में हैं।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीए के पेपर लीक मामले में बड़े राज उजागर हए हैं। यह पेपर अक्षय कांति बम के कॉलेज आइडलिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से लीक हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कॉलेज के कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 2,000 रुपए से 500 रुपए तक में पेपर बेचना कबूल लिया है।

ALSO READ: Indore: हाईकोर्ट से मिली अक्षय बम को राहत, नहीं होंगे गिरफ्तार
 
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक देवी अहिल्या विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा का 24 मई को पेपर लीक हुआ था। विश्वविद्यालय की तरफ से मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में कॉलेज के कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक सुरेश सोलंकी निवासी रंगवासा रोड सहित दीपेंद्र नरवरिया (प्रथम वर्ष) और गौरवसिंह गौर (द्वितीय वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: कैलाश विजयवर्गीय ने बताया, क्या है शंकर लालवानी की रिकॉर्ड जीत में अक्षय बम का योगदान?
 
डीसीपी के मुताबिक देवी अहिल्या विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित (एमबीए प्रथम सेमेस्टर) की परीक्षा का 24 मई को पेपर लीक हुआ था। विश्वविद्यालय की तरफ से मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।  पुलिस ने मामले में कॉलेज के कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक सुरेश सोलंकी निवासी रंगवासा रोड सहित दीपेंद्र नरवरिया (प्रथम वर्ष) और गौरवसिंह गौर (द्वितीय वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
 
डीसीपी के अनुसार दीपक प्रिंसिपल के कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। उसने पूछताछ में बताया कि पेपर 7 दिन पूर्व ही कॉलेज में आ गए थे। 21 मई को उसने प्रिंसिपल की अनुपस्थिति में लिफाफा खोलकर फोटो खींच लिया। उसका प्रिंट आउट निकाला और 2000 रुपए में दीपेन्द्र को बेच दिया। दीपेंद्र ने भी इस पर्चे को 500 रुपए में गौरव को बेचा था।
 
इस मामले में अक्षय बम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने इस मामले में 150 छात्रों के कॉल लाग और वॉट्सएप से कड़ियां जोड़ी और इससे जुड़े अपराधियों को धरदबोचा। पुलिस द्वारा जांच जारी है। एसीपी तुषारसिंह के मुताबिक प्रिंसिपल और कॉलेज प्रबंधन से भी पूछताछ होगी। किसी अन्य की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में जाना होगा जेल

WHO की डरावनी रिपोर्ट : दुनिया की 92% आबादी पर कैंसर का खतरा, जानें पुरुषों-महिलाओं में कौन सा कैंसर है सबसे आम

'गिरफ्तार करें या मार दें, फिर भी बांग्लादेश लौटूंगी'— शेख हसीना का बड़ा ऐलान

69 साल का 'चार्ल्स शोभराज' जैसा शातिर मेहमान, जिसने लक्जरी होटलों को 30 साल में लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगाया

LIVE: अमरनाथ यात्रा : 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अगला लेख