sundarkand
✕

विजयवर्गीय पुत्र आकाश ने फिर दिखाए तेवर, हम कभी भी खाली हाथ नहीं घूमते

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2019 (15:37 IST)
इंदौर। नगर निगम कर्मचारी पर बल्ला चलाने के मामले से देशभर में चर्चा का कारण बने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर तेवर दिखाए हैं।
 
आकाश ने बिजली विभाग के अधिकारियों को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि हम कभी भी खाली हाथ नहीं घूमते, इसलिए उनको समझ लेना चाहिए कि आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोगों को ‍24 घंटे बिजली मिलती थी और बिल भी 100-200 रुपए आता था।
 
ALSO READ: बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, कहा अब नहीं करूंगा ऐसा व्यवहार
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें घर जाकर इस बारे में बताना चाहिए। यह हम सबका दायित्व है। इससे पहले देपालपुर के पूर्व विधायक मनोज पटेल ने कहा कि अगर विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं सुधरे तो उन्हें कमरे में बंद किया जाएगा। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए आकाश ने पटेल का समर्थन किया था।
 
भाजपा का आंदोलन : कर्जमाफी नहीं होने, बिजली के बिल ज्यादा भेजे जाने और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने के मामले को लेकर सोमवार दोपहर भाजपा सड़क पर उतरी और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार दोपहर कलेक्टोरेट पहुंचे और उग्र प्रदर्शन किया।
 
किसानों के मुद्दे को लेकर आंदोलन करने पहुंची भाजपा ने किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक भी किसान का 2 लाख का कर्ज माफ नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस ने 10 दिन में कर्जमाफ करने का वादा किया था। सरकार के इस धोखे से किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

अगला लेख