Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में 5 साल की बच्ची के सामने महिला की हत्या, बिलखती रही मासूम, मदद के लिए कोई नहीं आया

Updated: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (09:44 IST)
इंदौर। इंदौर के लसूड़ि‍या थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानशिला में गुरुवार शाम को कथित प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर एक युवती की हत्या कर दी गई। 26 वर्षीय मृतका युवती का नाम प्रिया अग्रवाल बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर एसपी आशुतोष बागड़ी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ALSO READ: रिश्ते का खून, UP के हरदोई में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या
इस दु:खद कांड का अफसोसजनक पहलू यह है कि जब इस हत्याकांड को अंजाम दिया जा रहा था, तब 5 साल की मासूम बच्ची बिलखती रही और लोग तमाशबीन बने रहे तथा मदद को कोई भी आगे नहीं आया।
 
पुलिस को संदेह है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का हो सकता है। इस जघन्य कांड को 3 लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय 5 साल की बच्ची भी युवती के साथ थी। पुलिस इस हत्याकांड को लेकर सौरभ गोत्रे नामक लड़के की तलाश कर रही है। पुलिस को जांच के बाद आरोपियों के नाम पता चले हैं। ऐसा भी पता चला है कि मृतका की आरोपियों से पहले से पहचान थी तथा उन्होंने ही युवती को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया था। युवती के पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख