sundarkand

शर्मसार घटना : अंतिम संस्कार के इंतजार में शव बन गया कंकाल

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (08:15 IST)
इंदौर। प्रदेश सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में मर्च्युरी रूम में महीनों से स्ट्रेचर पर रखा एक शव अंतिम संस्कार के इंतजार में कंकाल बन गया है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा तो आनन-फानन में शव को हटाया गया।
ALSO READ: महाराष्‍ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 80% ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को
पूरे मामले पर एमवाय अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर का कहना है कि दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। ठाकुर ने कहा कि बॉडी 10 दिन पुरानी है। अज्ञात की बॉडी हम 1 सप्ताह तक रखते हैं ताकि पहचान हो सके। बॉडी के अंतिम संस्कार को लेकर निगम को कॉल किया है या नहीं, इसके लिए केज्युअल्टी इंचार्ज को नोटिस जारी किया जा रहा है। हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए ज्यादा बॉडी आ रही हैं इसलिए जगह नहीं है।
 
ठाकुर ने कहा कि इस समय हमारे पास नॉर्मल और कोविड दोनों तरह की बॉडी आ रही हैं इसलिए जो जगह है, उससे ज्यादा बॉडी आ रही हैं। कहीं भी डेथ होती है तो उसकी बॉडी एमवायएच में ही आती है इसलिए बॉडी की संख्या बहुत ज्यादा है। हमारे पास अभी 16 फ्रिजर हैं, लेकिन कई बार 1 दिन में ही 21 से 22 डेथ हो जाती हैं, ऐसे में हमारे पर सीमित संसाधन हैं। हमने और फ्रिजर लगवाने को लेकर पत्र लिखा है। (भाषा)
 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

अगला लेख