Hanuman Chalisa

इंदौर के पास सिमरोल में मोटरसाइकल व मालवाहक गाड़ी से भीषण भिड़ंत, मां और बच्चे समेत 4 मृत

Updated: सोमवार, 6 जून 2022 (11:07 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में छोटी मालवाहक गाड़ी से भीषण भिड़ंत में मोटरसाइकल पर सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में 25 वर्षीय महिला, उसका 7 महीने का बेटा और 8 साल की बेटी शामिल हैं।
 
सिमरोल पुलिस थाने के प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बताया कि भीषण हादसा इंदौर-खंडवा रोड पर रविवार शाम हुआ, जब छोटी मालवाहक गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकल में आग लग गई। भदौरिया के मुताबिक मोटरसाइकल चला रहे लोकेश मकवाना (20) ने लपटों की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी बहन पूजा (25) और उसके 2 बच्चे टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा ने नजदीकी महू कस्बे के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली, जबकि उसके बेटे जय और बेटी उमी को इंदौर के एक अस्पताल भेजा गया, लेकिन भीषण हादसे में गंभीर चोटों के कारण दोनों बच्चों की भी जान नहीं बचाई जा सकी। भदौरिया के अनुसार हादसे के बाद चालक अपनी मालवाहक गाड़ी को लावारिस छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख