• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
  6. स्वादभरी थाई मैंगो लस्सी
Written By ND

स्वादभरी थाई मैंगो लस्सी

- मोना अग्रवाल

थाई मैंगो लस्सी
ND

सामग्री :
2 कप ताजा गाढ़ा दही, 1/2 कप नारियल का दूध, 1/2 टी स्पून पिसी इलायची, 1 हापुस आम, स्वादानुसार शक्कर व बर्फ।

विधि :
ताजे व पके आम को धोकर, छीलकर काट लें। इसमें शक्कर मिलाकर ब्लैंडर में स्मूथ होने तक चलाएं। अब इसमें दही, इलायची, नारियल का दूध एवं बर्फ मिलाकर पुनः चलाएं।

अब तैयार लस्सी को गिलासों में भरें। निराले स्वाद वाली थाई मैंगो लस्सी घर आए सभी मेहमानों को खूब पसंद आएगी।