Hanuman Chalisa

मीठा शाही खाजा

Updated: बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (17:36 IST)
सामग्री : 
 
मैदा 1 कटोरी, आधा कटोरी घी, आधा कटोरी मलाई, दो कटोरी शक्कर, आधा कटोरी बादाम-पिस्ता की करतन, आधा छोटी चम्मच पिसी इलायची, 1-2 चुटकी नमक, तलने के लिए घी।
विधि :
 
सबसे पहले मैदे को छानकर, उसमें गर्म किया घी और नमक मिलाकर मलाई से पूरी के आटे की तरह गूंथे। 15-20 मिनट तक ढंक कर रख दें। शक्कर डूब जाए इतना पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। अब कड़ाही में घी गर्म करें।
 
छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पेड़े की आकृति दें। बीच में थोड़ा-सा दबाकर खस्ता तल लें या फिर थोड़ी बड़ी लोई बनाकर उसे बेलें और खस्ता की तरह आकार दे दें। अब धीमी आंच पर तलने से अच्छी तरह सिकाई होगी। अब खाजा को तैयार चाशनी में डुबोकर निकाल लें। ऊपर से बादाम, पिस्ता से सजाकर सर्व करें। 

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी