शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By WD

ठंडी चीज़ सलाद

खाना खजाना
ND

सामग्री :
150 ग्राम गाढ़ा दही, 175 ग्राम छोटी चौकोर कटी चीज, 1 कसी गाजर, 1 लंबी महीन कटी सेव, 1/2 लंबा महीन कटा खीरा, 1 पतला गोल कटा टमाटर, 1 चम्मच महीन कटी पार्सली, 1 गुच्छी सलाद पत्ता, 2 बड़ा चम्मच मेयोनीज सॉस, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच गोल मिर्च।

विधि :
दही और मेयोनीज मिला लें। सलाद पत्ता और टमाटर छोड़कर बाकी सारा सामान मिला लें। इसे दही में मिलाकर फ्रिजर में रख ठंडा कर लें।

परोसने के पहले सलाद पत्ते के ऊपर सलाद रखकर टमाटर के टुकड़े सजा कर परोसें।