• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. भारतीय व्यंजन
Written By WD

चीज शौडर सूप

खाना खजाना
ND

सामग्री :
1 छोटी पत्ता गोभी, 4 बड़े गाजर, 8 छोटे गोल प्याज, 6 टमाटर, 4 डंडी पुदीना, 4 डंडी हरा धनिया, 4 डंडी पार्सले पत्ता, 1 दालचीनी, 2 बड़ी इलायची, 1/4 चम्मच जायफल, 20 किशमिश, 3 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच गोल मिर्च, 1 बड़ी चम्मच मैदा, 1 बड़ी चम्मच मक्खन, 1 कप कसी चीज, 2 बड़ी चम्मच प्याज के हरे पत्ते 1/2 चम्मच चीनी।

विधि :
गाजर व पत्ता गोभी को कस लें। प्याज के पत्तों को बारीक काट लें, पुदीना, धनिया व पार्सले पत्तों को एक साथ बाँधकर एक गुच्छी बना लें। टमाटर को 3-4 मिनट गर्म पानी में रखकर छिलका उतार कर महीन काट लें।

1 बर्तन में मक्खन गर्म कर मैदा भुन लें। बादामी भुन जाने पर साबुत गोल प्याज व चीनी डाल दें। 2 किलो पानी, नमक, पत्तियों की गुच्छी, दालचीनी, जायफल, किशमिश व काली मिर्च डाल 20 मिनट तक उबाल कर उतार लें।

1 बेकिंग डिश में इस सूप को डालकर ऊपर से कसी चीज बुरका दें। फिर 5 मिनट ग्रिल कर लें। यदि बेक करना चाहें तो 10-15 मिनट बेक करे। हरे प्याज की पत्ती डालकर परोसें।