Daily Horoscope
✕

वेलेंटाइन डे पर बनाएं नमकीन हार्ट्स कुकीज और जीतें प्रेमी का दिल

Updated: बुधवार, 13 फ़रवरी 2019 (16:01 IST)
वेलेंटाइन डे का दिन प्रेमियों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन खूब उपहारों, केक का आदान-प्रदान होता है, लेकिन क्या इसके साथ ही आप अपने प्रेमी को नमकीन खिला कर खुश करना चाहते हैं तो यह रेसिपी ट्राय करें...। यह आपके प्रेमी साथी को अवश्य ही पसंद आएगी...। 
 
सामग्री : 
सूजी 50 ग्राम, मैदा 200 ग्राम, पनीर 50 ग्राम, नमक स्वादानुसार मोयन के लिए रिफाइंड तेल 65 ग्राम, तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार मात्रा में।
 
विधि : 
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर मैदा, सूजी, नमक, पनीर व मोयन के तेल को मिलाकर अच्छी तरह मसल लें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा गूंथ लें। 
 
तैयार मिश्रण की लोइयां बनाकर रोटी की तरह बेल लें। हार्टशेप कटर से हार्ट्स काट लें। कड़ाही में तेल गरम करके मंदी आंच पर हल्के गुलाबी होने तक तलें। चाय के साथ नाश्ते में कुरकुरे नमकीन हार्ट्स कुकीज सर्व करें।

ALSO READ: अपने प्यार का इजहार करें चॉकलेटी स्ट्रॉबेरी केक से...

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख