Daily Horoscope
✕

Homemade Valentine Recipes : सूजी-मैदा और पनीर से बने चटपटे वेलेंटाइन हार्ट्स

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (12:47 IST)
Valentines Day Food
 
सामग्री : 
 
50 ग्राम सूजी, 200 ग्राम मैदा, 50 ग्राम पनीर, नमक स्वादानुसार, मोयन के लिए तेल (दो बड़े चम्मच), 10-15 गोल-गोल छोटी चॉकलेट, तलने के लिए तेल (आवश्यकतानुसार)।
 
विधि : 
 
वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेमी साथी को खुश करने के लिए चटपटे वेलेंटाइन हार्ट्स बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर मैदा, सूजी, नमक, पनीर व मोयन के तेल को मिलाकर अच्छी तरह मसल लें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा गूंथ लें। 
 
तैयार मिश्रण की लोइयां बनाकर रोटी की तरह बेल लें। हार्टशेप कटर से हार्ट्स काट लें। अब सभी हार्ट्‍स पर गोल-गोल छोटी चॉकलेट चिपकाएं और कड़ाही में तेल गरम करके मंदी आंच पर हल्के गुलाबी होने तक तलें। चाय के साथ नाश्ते में चटपटे वेलेंटाइन हार्ट्स पेश करें।

ALSO READ: Valentines Day Recipes : स्ट्रॉबेरी मूस केक विद चॉकलेट

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख