suvichar
✕

लाजवाब तिरंगा सैंडविच, देखकर ही ललचाएगा खाने के लिए मन, पढ़ें आसान विधि

Updated: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (14:40 IST)
सामग्री : 
 
एक पैकेट सैंडविच ब्रेड, 250 ग्राम बेसन, 6 आलू, प्याज 2, कटा हुआ धनिया 1/2 कप, 2 कटी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, सौंफ, राई, लालमिर्च, जीरा सभी आधा-आधा चम्मच, 1 कटोरी टोमॅटो सॉस, नमक स्वादानुसार। 
 
हरी चटनी के लिए- हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरीमिर्च, नींबू, नमक, शक्कर, भुना जीरा। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले बेसन में हरा धनिया, मिर्च, सौंफ, हल्दी, अजवाइन, नमक डालकर घोल बनाकर रख लें। अब उबले आलू में बारीक प्याज, नमक, हरी मिर्च, जीरा, मिलाकर गूंथ लें। अब हरी चटनी की सामग्री मिलाकर मिक्सी में पीस लें। 
 
एक समतल जगह पर एक ब्रेड रखें, उस पर हरी चटनी लगाएं, उस पर दूसरी ब्रेड रखकर आलू का मिश्रण फैलाएं, उस पर तीसरी ब्रेड रखकर टमाटर सॉस लगाकर चौथी ब्रेड से ढंक कर सावधानीपूर्वक उठाकर बेसन के घोल से लपेटें और गरम तेल भूरे होने तक तलें। अब इसे चार भाग में सैंडविच की तरह काट लें। दिखने में खूबसूरत और लाजवाब तिरंगा सैंडविच अब चटनी के साथ सर्व करें।

ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर बनाएं मावा-पनीर की स्वादिष्‍ट तिरंगी बर्फी, ये रही सरल विधि

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख