Hanuman Chalisa

कहीं नहीं खाई होगी ऐसी कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी, दीपावली पर अवश्‍य बनाएं...

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (12:26 IST)
सामग्री : 
400 ग्राम बेसन, 125 ग्राम आटा, 2 बड़े आलू, 2 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी, 200 ग्राम धनिया पत्ती, 5 चम्मच सफेद तिल, 2 चम्मच खसखस (पोस्तादाना), 2 1/2 चम्मच चीनी, 2 1/2 चम्मच नीबू का रस, 2 चम्मच पिसी हरी मिर्च, 2 चम्मच गर्म मसाला, 100 ग्राम सूखा कसा नारियल, 2 1/2 चम्मच तेल।

 
विधि : 
खसखस, चीनी, नीबू तथा 2 चम्मच नमक मिलाकर रख लें। आलू को कसकर तल लें व हरा धनिया मिला लें। एक बर्तन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करके सफेद तिल, नारियल, डालकर 2-3 मिनट भूनें। इस मसाले को तले आलू में मिला लें। हरी मिर्च मिला दें।
 
बेसन तथा आटा मिलाकर उसमें डेढ़ बड़ा चम्मच तेल, नमक तथा हल्दी मिलाकर कड़ा सान लें। इसको सिल बट्‍टे पर कूटें, अब लोई बनाकर लगाकर पतला बेल लें।
 

ALSO READ: मीठी-मीठी करंजी, ऐसी कि खाने वाले अंगुलियां तक खा जाएं, तो फिर बनाएं इस दिवाली पर
 
गरम मसाला पानी से गाढ़ा घोल लें। बेली हुई पूड़ी पर गरम मसाला थोड़ा फैलाकर ऊपर से आलू-धनिए का मसाला फैला दें। इसे रोल कर लें। किनारों को हाथ से दबाकर चिपका लें। उस रोल पर चाकू से 1 इंच की दूरी पर निशान लगाएं।

तेल गर्म कर धीमी आंच में बादामी तल लें। इसे उलटें-पलटें नहीं, बल्कि झारिए से ऊपर से तेल डालें। फिर निशान पर से काटकर कुरकुरी, खस्ता बाकरवडी परोसें।

ALSO READ: पारंपरिक दिवाली रेसिपी : कैसे बनाएं आसान विधि से मैदा-कलौंजी की तिकोनी मठरी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख