ramcharitmanas
✕

तिल-चावल और मूंग दाल की चटपटी खिचड़ी, जिसके बिना अधूरा है संक्रांति का पर्व

Updated: बुधवार, 8 जनवरी 2020 (14:54 IST)
सामग्री : 
 
250 ग्राम बासमती चावल, 100 ग्राम मूंग की छिलके वाली दाल, 3-4 लौंग, 1 चम्मच तिल, 1 बड़ा चम्मच घी, पाव चम्मच राई-जीरा, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया, पाव कटोरी घी ऊपर से सर्व करने के लिए।
 
विधि : 
 
SPICY Til Khichdi बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को धोकर कुछ देर के लिए भिगो कर रख दें। अब मूंग दाल को भी धो लें। तत्पश्चात एक कुकर में घी गरम करके उसमें दाल डालकर कुछ देर तक चलाएं। अब उसमें चावल डालें। अब आवश्यकता से थोड़ा कम पानी डालकर दोनों को पका लें। 
 
एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें राई-जीरा और तिल का छौंक लगाएं और हल्दी, मिर्च पाउडर और नमक डालकर भून लें। अब पके हुए दाल-चावल को डालें और अच्छी तरह पकने दें। चावल-दाल की खिचड़ी पूरी तरह मिक्स हो जाने पर ऊपर से हरा धनिया बुरकाएं तथा गरमा-गरम खिचड़ी के ऊपर से घी डालकर कढ़ी के साथ सर्व करें।

ALSO READ: मकर संक्रांति पर बनाएं बच्चों के मनपसंद चॉकलेटी-तिल लड्डू

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख