1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Chocolate Til Ladoo

मकर संक्रांति पर बनाएं बच्चों के मनपसंद चॉकलेटी-तिल लड्डू

Chocolate Til Gud Ladoo
सामग्री : 
 
आधा कप चॉकलेट चिप्स, 250 ग्राम भुने हुए तिल, 250 ग्राम चीनी, 250 ग्राम खोवा (मावा)। 
 
विधि :
 
बच्चों के मनपसंद तिल-चॉकलेट के लड्डू बनाने के लिए भुने हुए तिलों को मिक्सी में हल्का-सा पीस लें। 
 
फिर चीनी में थोड़ा पानी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाएं फिर कद्दूकस करके खोवा व पिसा हुआ तिल उसमें मिला दें। 
 
इस मिश्रण को ठंडा होने दें फिर इसे लड्डू का आकार देकर ऊपर से कुछ चॉकलेट चिप्स चिपकाएं और पेश करें। 

अगला लेख
स्‍वामी विवेकानंद जयंती: इतने सालों बाद आज भी क्‍यों यूथ आइकॉन हैं स्वामी जी