dharma sangrah

winter food dish: सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाने का नया तरीका

Written By WD Feature Desk
Published: मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (16:17 IST)
ALSO READ: Winter Food : बिना दही के कैसे बनाएं मटर की कढ़ी, जानें आसान तरीका
 
sarson ka saag - makki ki roti: ठंड के दिनों में मक्की के आटे की रोटी और सरसों का साग खाने का चलन है। यह खासकर पंजाब की डिश है, लेकिन हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों को पसंद आती है।

आपको बता दें कि मक्के के 100 ग्राम आटे में 6.8 ग्राम प्रोटीन, 77 ग्राम कार्ब्स, 7 ग्राम फाइबर और 360 के आसपास कैलोरी की मात्रा होती है। अत: यह सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। और सरसों के साग में कई तरह के पोषक तत्व होने के कारण इसका सेवन भी हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

इस पत्तेदार सरसों की भाजी में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि पाया जाता है, अत: इसको भोजन में शामिल करना हमारे लिए लाभकारी साबित होता हैं।
 
आइए यहां जानते हैं मक्की की रोटी और सरसों का साग बनाने का बिलकुल नया और आसान तरीका...

Highlights
  • सरसों का साग और मक्की की रोटी रेसिपी। 
  • साग में कौन सा आटा डालते हैं?
  • ठंड की सबसे खास रेसिपी ट्राय करें।
सरसों साग बनाने की सामग्री : sarso ka saag ingredients
 
500 ग्राम सरसों भाजी, 
100 ग्राम पालक, 
50 ग्राम बथुआ, 
1 टुकड़ा अदरक, 
4-6 लहसुन की कली, 
स्वादानुसार नमक, 
 
1 बड़ा चम्मच मक्खन, 
2-3 हरी मिर्च, 
1 बड़ा चम्मच मक्का आटा।
 
सरसों साग बघार की सामग्री : 
 
2 बड़े चम्मच देसी घी, 
1 छोटा चम्मच जीरा, 
हींग चुटकी भर, 
1 बड़ा टमाटर और 1 प्याज की प्यूरी, 
लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वादानुसार, 
 
sarso ka saag banane ka tarika सरसों का साग बनाने की आसान विधि : 
 
- सबसे पहले तीनों तरह की पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह साफ करके धोकर मोटा-मोटा काट लें। 
- अब लहसुन, अदरक बारीक काट लें और कुकर में डालकर सभी को साथ में पका लें।
- यह मिश्रण ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।
- अब सरसों के साग में एक कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं और मक्खन मिला दें। 
- अब घी गरम करके हींग-जीरा भून लें। 
- टमाटर-प्याज की प्यूरी डालें और अच्छीतरह पका लें। 
- फिर अब हल्दी व लाल मिर्च डालें। 
- अच्छीतरह पक जाने पर तैयार छौंक को मक्के के साग में मिला दें। 
नोट - आप चाहे तो सरसों का साग बनाते समय थोड़ा-सा मक्का आटा मिला सकते हैं।
 
मक्का रोटी की सामग्री : Kaise banayen Makke ki roti ingredients
 
500 ग्राम मक्के का फ्रेश आटा, 
गुनगुना पानी (आवश्‍यकतानुसार), 
1 बड़ा तेल मोयन के लिए, 
नमक स्वादानुसार।
अलग से सर्व करने के लिए शुद्ध देसी घी।
 
मक्का की रोटी बनाने की सरल विधि : Makke ki roti banane ki saral vidhi 
- गरम गुनगुने पानी से मक्के का आटा गूंथ लें।
- कुछ देर रखें, अच्छे से मथे और फिर रोटी बना लें।
- अब तवा गरम करके रोटी सेंक लें। 
- फिर तवा हटा दें और गैस की आंच पर दोनों तरफ से पलट कर अच्छीतरह सेंक लें।
- अब गरमा-गरम मक्का की रोटी पर अच्छा घी लगाएं और सरसों के साग के सर्व पेश करें। 
- मक्के की रोटी और सरसों का साग का मजा बिना प्याज और नीबू के नहीं आता है, अत: खाना परोसते समय कटे प्याज और नीबू अवश्य दें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख