dharma sangrah
✕

गर्मी में शरीर को शीतलता देगा सॉल्टेड सत्तू

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (14:37 IST)
सत्तू बेजोड़ है। सत्तू सुपाच्य, हलका, पौष्टिक और तृप्तिदायक आहार है। यह गर्मियों के ‍दिनों के लिए विशेष लाभदायी है। आइए जानें कैसे बनाएं नमकीन सत्तू... 

सामग्री :
 
सत्तू का आटा एक छोटी कटोरी, आधा चम्मच भूना एवं पिसा जीरा, नमक स्वादानुसार और ठंडा पानी।
 
विधि :
 
सबसे पहले एक बाउल में उचित मात्रा में पिसा जीरा व नमक ठंडे पानी में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। तत्पश्चात इसी पानी में सत्तू घोलें। 
 
इसे अपनी इच्छानुसार पतला या गाढ़ा रखें। अब पौष्टिक नमकीन सत्तू खाने के लिए तैयार है। यह सत्तू अपने आपमें पूरा भोजन होने के साथ-साथ सुपाच्य, हलका, पौष्टिक और तृप्तिदायक शीतल आहार है। इसीलिए इसका सेवन गर्मियों के दिनों में किया जाता है। इसका सेवन इतना आसान है कि कहीं भी किसी भी परिस्थिति में इसे खाया जा सकता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख