Hanuman Chalisa

ठंड के दिनों में खाने का जायका बढ़ा देती है लाजवाब लहसुन की चटनी

ठंड के दिनों में अधिकतर घरों में लहसुन की चटनी खाई जाती है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजन है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और लाभकारी भी है, क्योंकि लहसुन की प्रकृति गरम मानी जाती है इसलिए सर्दियों में लहसुन का प्रयोग करना बहुत ही फायदेमंद होता है। लहसुन की चटनी को बाजरा और मक्के की रोटी के साथ भी पसंद किया जाता है। 
 
सामग्री : 
 
50 ग्राम खड़ी लाल मिर्च, 1 लहसुन की कली (बड़े आकार की), 1 चम्मच जीरा, पाव चम्मच हींग, 1 टुकड़ा अदरक, नमक स्वादानुसार, पाव चम्मच शकर और थोड़ा-सा तेल। 
 
विधि :
 
सबसे पहले लाल मिर्च के डंठल तोड़ लें और रात्रि में एक बर्तन में भिगोकर रख दें। सुबह मिर्च का सारा पानी निथार लें। अब लहसुन की कलियों के छिलके उतार लें।
 
फिर मिक्सी में सबसे पहले लहसुन को हल्का-सा पीस ले और लाल मिर्च डालकर उपरोक्त मसाला सामग्री डाल दें। अब अच्छी तरह बारीक महीन चटनी पीस लें।

तैयार चटपटी झन्नाट लहसुन की चटनी को बाजरा, ज्वार या मक्का की रोटी गरमा-गरम रोटी के साथ परोसें। इसके साथ अगर कटी प्याज मिल जाएं तो वाह क्या कहनें। ऐसी स्वादिष्‍ट और लाभकारी चटनी ठंड के दिनों में खाने का जायका बढ़ा देती है। आप भी अवश्‍य ट्राय करें।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख