dharma sangrah

ऐसे बनता है स्वादिष्ट पोहा, गजब का स्वाद और सेहत का खजाना

Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (18:39 IST)
स्‍वाद भी और सेहत भी। कुछ ऐसी ही है पोहे की तासीर। बात अगर इंदौरी पोहे की हो तो हर किसी के मुंह से पानी आ जाता है। हालांकि फिलहाल ये इंदौर के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद फिर से चर्चा में है। आइये जानते हैं क्‍या है इंदौरी पोहे की खासियत और क्‍यों है ये इतना स्‍वादिष्‍ट। 

सामग्री :
 
2 कप पोहा, 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच राई, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल, 2-3 चम्मच शकर, नमक स्वादानुसार, हरी धनिया।  
 
अन्य सामग्री :
1/2 कप बारीक कटा प्याज, चटपटी इंदौरी सेव, मसाला बूंदी, जीरावन मसाला, नींबू। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह साफ कर एक बर्तन में पानी लेकर धो लें, पोहे पानी में धोते समय हल्के हाथों से चलाएं, ताकि पोहे टूटने न पाएं।  
 
पोहे धोने पर सारा पानी निथार दें और थोड़ी देर पोहे को गलने के लिए रख दें। अब उसमें हल्दी पाउडर, शकर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके राई तड़का लें और कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं। अब इसमें पोहे मिला दें और आंच धीमी कर दें। 
 
अब एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए रख दें और उस उबलते पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर उसे भाप में पकने दें। जब सारी साम्रगी मिलकर पोहे का एकजैसा रंग दिखाई दे और पोहे पूरी तरह से पक जाएं तो हल्के हाथ से चलाएं और गैस बंद कर दें, ऊपर से हरा धनिया बुरका दें और कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें।
 
अब गर्मागर्म पोहे प्लेट में लेकर ऊपर से सेंव, बूंदी, जीरावन, कटे प्याज डालें और नींबू के साथ पेश करें। यह चटपटा पोहा सभी को पसंद आने वाला नाश्ता है, जो सुबह-शाम दोनों समय किया जा सकता है। स्वास्थ्‍य की दृष्‍टि से भी यह हल्का-फुल्का होने के कारण हर आदमी की पसंद बना हुआ है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख