suvichar

चतुर्थी भोग : आज श्री गणेश को प्रिय इस मोदक के प्रसाद से करें प्रसन्न, जानिए कैसे बनाएं?

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (14:02 IST)
राजशाही मोदक
 
सामग्री :
 
150 ग्राम नारियल बूरा, 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम शकर का बूरा, 1 चम्मच इलायची पावडर, एक छोटा कप अथवा कटोरी काजू-बादाम की कतरन, एक छोटा आधा कप किशमिश, मोयन के लिए तेल अथवा घी, तलने के लिए घी अलग से।
 
विधि :
 
सबसे पहले मैदे को छान कर उसमें मोयन डालकर उसका कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात खोबरा और शकर का बूरा, इलायची, काजू-बादाम की कतरन, किशमिश आदि सारी सामग्री मिक्स करके अलग बर्तन में रख लें।
 
फिर तैयार मैदे की इक्कीस लोइयां बना लें। हर लोई को हल्के हाथ से थोड़ा-सा बेलकर उसमें आवश्यकतानुसार भरावन सामग्री भरें और मोदक के आकार देते हुए उसका मुंह बंद कर दें। इस तरह सभी मोदक बना कर रख लें। अब कड़ाही में घी गर्म करके कम आंच पर सभी मोदक तल लीजिए।

तैयार गणेश जी के प्रिय मोदक को प्रसाद में चढ़ाएं।

ALSO READ: चतुर्थी विशेष : आज इस मोदक से लगाएं श्री गणेश को भोग, पढ़ें आसान विधि

ALSO READ: चतुर्थी विशेष : आज शाही तिल-गुड़ मोदक से लगाएं श्री गणेश को भोग

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

up-ready-for-kanwar-yatra-yogi-govt-preparations

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख