ramcharitmanas
✕

बचे हुए चावल का बहुत ही टेस्टी नाश्ता बनाएं

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2023 (14:55 IST)
leftover rice recipe - सामग्री : 
 
2 कप बचे हुए चावल, 1 कटोरी बारीक सूजी, 1/2 कप बेसन, 1/2 कटोरी दही, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, या ईनो फ्रूट साल्ट, 1 चम्मच हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, नमक स्वादानुसार, 1/2 कटोरी पानी, 1/2 चम्मच शकर का बूरा। 
 
छौंक की सामग्री :

1 चम्मच राई और जीरा, 5-7 मीठा नीम पत्ती, 4 हरी मिर्च लंबाई में कटी, 2 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच तिल, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, और नमक आवश्यकता हो तो।
 
विधि :
 
सबसे पहले बचे हुए चावल में बेसन, दही और थोड़ा पानी मिलाकर मिक्सी में बारीक करके बेटर तैयार कर लें। अब बेटर को एक बाउल में निकालें और उसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, नमक, शकर का बूरा डालकर उसमें सूजी मिला कर इडली का घोल तैयार कर लें। 
 
यदि घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो थोड़ा पानी एड करके उसमें बेंकिग सोडा डाल दें और 5 मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें। कुछ देर बाद घोल को अच्छे से मिक्स करके इडली के सांचे में डालें और स्टीम करके पूरे घोल की इडली बना लें। 
 
अब इसे चाकू की सहायता से एक थाली में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने पर बारीक टुकड़ों या लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करके राई-जीरा, तिल, मीठा नीम और हरी मिर्च डालें और तैयार इडली उसमें डालकर ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक बुरका कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब हरा धनिया से सजाकर बचे हुए चावल का यह टेस्टी और स्वादिष्‍ट नाश्ता चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। 

RK. 

ALSO READ: चुकंदर का चीला : जानिए कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता

ALSO READ: चटपटी पानी पूरी घर पर कैसे बनाएं, अभी नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख