suvichar
✕

चटपटी आलू कटोरी चाट बनाकर जीतें सबका दिल, पढ़ें आसान व्यंजन विधि

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (15:34 IST)
सामग्री : 
250 ग्राम आलू (उबले हुए), 250 ग्राम मैदा, 250 ग्राम दही, 4 बड़े आकार के प्याज, 2 छोटे चम्मच लालमिर्च, 1 इंच अदरक, 50 ग्राम गुड़, 100 ग्राम इमली, हरीमिर्च, हरा धनिया, जीरा पीसा हुआ, स्वादानुसार नमक, मोयन व तलने के लिए तेल। 
 
विधि : 
* सबसे पहले मैदे में मोयन डालकर आटे की तरह गूंथ लें। 
 
* अब मैदे के आटे की लोई बनाकर बेल लें। फिर उसे एक उल्टी कटोरी पर रखकर कटोरी का आकार दें।
 
* एक कड़ाही में तेल गरम करके आटे को कटोरी सहित तलने के लिए डाल दें, तल जाने पर कटोरी अपने आप ही अलग हो जाएगी। बस अब आपकी मैदे की कटोरी तैयार है।
 
* उबले आलू को मैश कर लें, उसमें लाल मिर्च, नमक, थोड़ा-सा पीसा जीरा, हरा धनिया मिलाकर मसाला तैयार कर लें।
 
* तत्पश्चात इमली व गुड़ को आधा घंटा पानी में भिगो दें और दोनों को मिक्सी में पीसकर छान लें। दोनों का अर्क तैयार होने पर उसमें काला नमक, पीसा जीरा व थोड़ी-सी मिर्च पावडर डाल दें, अब आपकी इमली की मीठी चटनी तैयार है।
 
* अब मैदे की कटोरी को एक प्लेट में रखें, उसमें तैयार आलू का मसाला, इमली की चटनी तथा दही डाल दें। ऊपर से मसाला बुरकाएं और अंत में बारीक कटे प्याज व हरे धनिया से सजा दें। आप चाहे तो ऊपर से सेंव बुरका कर नींबू के साथ चटपटी कटोरी चाट पेश करें। 
 
नोट : आप चाहे तो इसके साथ हरी चटनी बनाकर इसका जायका और बढ़ा सकती हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख