ramcharitmanas

Karwa chauth : करवा चौथ पर महकाएं रसोई, अभी नोट करें 2 रेसिपीज

Updated: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023 (13:27 IST)
Karwa chauth recipe: अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सुहागिनें दिनभर भूखी-प्यासी रहकर अपने पति के लिए यह विशेष व्रत करती है। आइए यहां जानते हैं करवा चौथ के लिए विशेष 2 रेसिपीज के बारे में- 
 
1. गुड़ के गुलगुले 
 
सामग्री : 250 ग्राम आटा (गेहूं का), 100 ग्राम गुड़, चुटकी भर सोडा, एक चम्मच सौंफ, तलने के लिए तेल अथवा घी।
 
विधि : सर्वप्रथम गुड़ को पानी में गला लें। फिर इस पानी में गेहूं का आटा और सौंफ मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में चुटकी भर सोडा डाल दें। अब थोड़ी देर के लिए तैयार घोल को गलने दें। 
 
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करके गोल-गोल पुए बनाएं और धीमी आंच पर इन गुलगुले को तलें। इस परंपरागत व्यंजन से करवा चौथ के पर्व का आनंद लें।

मसालेदार कचोरी
 
सामग्री : 1 कटोरी मैदा, 1 कटोरी गेहूं का आटा, 2 चम्मच मोयन का तेल, नमक, अजवाइन।  
 
भरावन सामग्री : 1 कटोरी बेसन, नमक, लाल मिर्च, जीरा, सौंफ, तिल्ली, धनिया, गरम मसाला, मोयन का तेल। 
 
विधि : सबसे पहले आटे में सब सामग्री मिलाकर पूड़ी जैसा आटा गूंथ कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब बेसन में सारे मसाले और इतना मोयन डालें कि उसकी गोली बन जाए, उसे अच्छीतरह मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब आटे की लोई बनाकर पूरी बेलें, फिर उसमें बेसन की गोली रखकर हाथ से गोल-गोल दबाते हुए कचोरी बना लें। 
 
एक कढ़ाई में तेल गरम करके धीमी आंच पर कचोरी कुरकुरी होने तक तल लें। अब तैयार कचोरी को चटनी के साथ पेश करें। आप चाहे तो इसमें चाट की सामग्री डलकर भी खा सकते हैं। इस कचोरी की खास बात यह है कि इन्हें आप सात-आठ दिनों तक आसानी से उपयोग में ला सकते हैं। 




ALSO READ: Navratri Vrat Food: नवरात्रि व्रत पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख