Hanuman Chalisa

आज पोहा दिवस: कैसे बनाएं इंदौर का टेस्टी पोहा, अभी नोट करें सरल रेसिपी

Updated: बुधवार, 7 जून 2023 (10:41 IST)
poha recipe 
 
7 जून को आज पोहा दिवस है। भारतभर में अधिकतर लोगों के पसंदीदा व्यंजन में शुमार है पोहा। बता दें कि पोहा कई तरह से बनाया जाता है। पोहे के कई तरह के अलग-अलग व्यंजन भी बनाए जाते हैं। खासकर इंदौर के खान-पान में शामिल फेमस पोहा इंदौरवासियों की जान है और अगर उसके साथ जलेबी मिल जाए तो वाह क्या कहनें... 
 
आइए जानते हैं इंदौर का टेस्टी पोहा, कैसे बनता है यह-
 
सामग्री : 2 कप पोहा, 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच राई, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल, 2-3 चम्मच शकर, नमक स्वादानुसार, हरी धनिया।  
 
अन्य सामग्री : 1/2 कप बारीक कटा प्याज, चटपटी इंदौरी सेव, मसाला बूंदी, जीरावन मसाला, नींबू। 
 
विधि : 
 
Step 1 : सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह साफ कर एक बर्तन में पानी लेकर धो लें, पोहे पानी में धोते समय हल्के हाथों से चलाएं, ताकि पोहे टूटने न पाएं। 
 
Step 2 : पोहे धोने पर सारा पानी निथार दें और थोड़ी देर पोहे को गलने के लिए रख दें। 
 
Step 3 : अब उसमें हल्दी पाउडर, शकर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। 
 
Step 4 : फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके राई तड़का लें और कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं। 
 
Step 5 : अब इसमें पोहे मिला दें और आंच धीमी कर दें। 
 
Step 6 : अब एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए रख दें और उस उबलते पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर उसे भाप में पकने दें। 
 
Step 7 : जब सारी साम्रगी मिलकर पोहे का एकजैसा रंग दिखाई दे और पोहे पूरी तरह से पक जाएं तो हल्के हाथ से चलाएं।
 
Step 8 : फिर आंच बंद कर दें, ऊपर से हरा धनिया बुरकाएं और कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें। 
 
Step 9 : अब गरमा-गरम पोहे को प्लेट में लेकर ऊपर से सेंव, जीरावन मसाला, कटे प्याज बुराकाएं और नींबू के साथ सर्व करें।  RK. 

Indori poha
 


ALSO READ: World Poha Day : विश्व पोहा दिवस 7 जून को क्यों मनाते हैं? जानिए इंदौरी पोहा रेसिपी

ALSO READ: चुकंदर का चीला : जानिए कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख