Hanuman Chalisa

Immune System बढ़ाता है काढ़ा, जानिए कैसे बनाएं घर पर

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (19:50 IST)
Kadha Recipe
 
Natural Immunity Booster बढ़ाएगा यह काढ़ा 
 
सामग्री : 
 
1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/4 चम्मच लौंग पाउडर, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, पाव टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक अथवा 1/4 चम्मच सौंठ पाउडर।
 
विधि :

सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी लेकर उबलने के लिए रख दें। उसमें हल्दी को छोड़कर उपरोक्त सभी सामग्री डाल दें और अच्छी तरह उबाल लें, जब तक पानी 3/4 (पौन कप) न हो जाएं। 
 
अब उबले हुए काढ़ें को कप या कांच के गिलास में डाल लें, उसमें हल्दी पावडर डालें, अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे गरम-गरम ही पीएं और अपना Immune System मजूबत करें। 
 
नोट : अगर आपके पास नींबू हो तो थोड़ा-सा नींबू निचोड़कर पीएं। 
 
इसे दिन में दो बार पीना चाहिए। सुबह खाली पेट और सोने से पूर्व इस काढ़े का सेवन करना चाहिए। यह काढ़ा 1 व्यक्ति के लिए है। अगर ज्यादा लोगों के लिए बनाना है, तो सामग्री की मात्रा बढ़ा लें। 
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख