ramcharitmanas
✕

घर में मावा कैसे बनाएं, सरल विधि

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (17:57 IST)
Milk n mava
 
 
 
यदि आप भी घर पर बाजार जैसा मावा या खोआ (mawa) बनाना चाहते हैं तो यह खास जानकारी आपके लिए ही है। यहां पढ़ें एकदम सरल विधि कैसे बनाएं झटपट दूध से मावा- 
 
मावा/खोया बनाने की आसान विधि-How To Make Mawa 
 
- घर पर खोआ/मावा बनाने के लिए सबसे पहले आप इस बात का ध्यान रखें कि यहां आपको फुल क्रीम दूध (full cream milk) इस्तेमाल करना है। 
 
- अब मावा बनाने के पूर्व एक भारी तले वाला बर्तन लें और उसमें भैंस का क्रीम वाला दूध उबलने रख दें। 
 
- जब दूध में उबाल आने लगे तो आंच को धीमी कर दें और हर 4-5 मिनट के अंतराल पर इसे चलाते रहें। 
 
- दूध जब गाढ़ा होने लगेगा, तब उसे लगातार चम्मच से चलाती रहे, ताकि दूध ना ही जले और ना ही बर्तन के तले में चिपके। 
 
- हलवे की तरह जब दूध गाढ़ा होने लगे, उसे तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि उसका खोया ना बनने लगे। 
 
- आप देखेंगे कि कुछ ही देर में उबलते दूध का मावा तैयार हो गया है। 
 
- जब मावा गाढ़ा होकर उसका गोला बनने लगे तो समझ लीजिए आपका मावा तैयार हो चुका है। 
 
- अब आंच बंद कर दें और मावा को पूरी तरह ठंडा होने दें। 
 
- लीजिए इस तरह झटपट तैयार हो गया आपका मावा। अब आप चाहे तो इसकी मिठाई बनाएं या फिर अपने हिसाब से इस्तेमाल करें। 
 
नोट : तैयार ठंडे मावे को आप अपने फ्रिज में रखकर करीबन 4-5 दिन तक उपयोग में ला सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही ट्राय करें और आप भी बाजार से नकली मावा खरीदने से बचें तथा घर पर ही बनाकर शुद्ध मावे से त्योहार पर मिठाइयां बनाकर परिवार वालों को खिलाएं। 


लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख