dharma sangrah

सर्दी के मौसम में खाने का जायका बढ़ा देती है लाजवाब लाल मिर्च-लहसुन की चटनी

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2023 (16:05 IST)
अधिकतर घरों में ठंड के दिनों में लाल मिर्च और लहसुन की चटनी खाई जाती है। यह चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभकारी है, क्योंकि लहसुन की तासीर गरम मानी जाती है, इसलिए सर्दियों में लहसुन का प्रयोग करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

बाजरा और मक्के की रोटी के साथ लहसुन की चटनी को खाना अधिक पसंद किया जाता है।

यहां पढ़ें सरल रेसिपी- 
 
सामग्री : 100 ग्राम खड़ी लाल मिर्च, 1 लहसुन की कली (बड़े आकार की), 1 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हींग, 1 टुकड़ा अदरक, नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच शकर और थोड़ा-सा तेल। 
 
विधि : सबसे पहले लाल मिर्च के डंठल तोड़ लें और रात्रि में एक बर्तन में भिगोकर रख दें। 
 
- सुबह मिर्च का सारा पानी निथार लें। 
 
- अब लहसुन की कलियों के छिलके उतार लें।
 
- फिर मिक्सी में सबसे पहले लहसुन को हल्का-सा पीस ले और लाल मिर्च डालकर उपरोक्त मसाला सामग्री डाल दें। 
 
-  अब अच्छी तरह बारीक महीन चटनी पीस लें।
 
- तैयार चटपटी झन्नाट लहसुन की चटनी को बाजरा, ज्वार या मक्का की गरमा-गरम रोटी और कटे प्याज के साथ परोसें। 

ALSO READ: Gajar Ka Halwa Recipe : लाजवाब गाजर का हलवा कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी और 5 फायदे

ALSO READ: मटर की इडली ठंड में सेहत और स्वाद का खजाना, जानिए चटपट रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख