sawan somwar

फ्रूट सैंडविच कैसे बनाएं, जानिए फायदे

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2023 (14:24 IST)
Fruit Sandwich 
 
- ईशु शर्मा 
 
अगर आप भी इंस्टेंट नाश्ता बनाना चाहते हैं जो कि आपके शरीर के लिए सेहतमंद भी हो, तो आप फ्रूट सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। आपको बता दें कि फ्रूट सैंडविच एक जापानी डिश है जिसे व्हिप्पड क्रीम (whipped cream) और ताज़े फलों के साथ बनाया जाता है। 
 
फ्रूट सैंडविच आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और साथ ही आप अपने बच्चों के लिए भी इस स्नैक (snack) को बना सकते हैं। अगर आप होस्टलर (hosteller) हैं, तो आप इसे 10 मिनट में बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं स्वादिष्ट फ्रूट सैंडविच- 
 
सामग्री :
 
1. ब्रेड (Bread): फ्रूट सैंडविच को सेहतमंद बनाने के लिए ब्राउन ब्रेड (brown bread) या मल्टीग्रैन ब्रेड (multigrain bread) का प्रयोग करें।
 
2. फ्रूट जैम (Fruit Jam): आप अपने पसंद के अनुसार कोई भी फ्रूट जैम ले सकते हैं। 
 
3. फल (Fruits): आप अपनी सैंडविच के लिए कीवी, केले, सेव, स्टॉबेरी, चीकू या पपीता जैसे फल ले सकते हैं। 
 
चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं फ्रूट सैंडविच, पढ़ें विधि : 
 
- सबसे पहले फल को स्लाइस (slice) के रूप में काट लें।
 
- इसके बाद 2 ब्रेड के स्लाइस लें। 
 
- इन स्लाइस पर आप अच्छे से फ्रूट जैम लगा लें। 
 
- इसके बाद आप एक-एक करके फल को लेयर में बांट कर ब्रेड पर रखें।
 
- इसके ऊपर दूसरा ब्रेड स्लाइस रखें। लीजिए आपका स्वादिष्ट सैंडविच तैयार है। 
 
क्या है फ्रूट सैंडविच के फायदे?
 
- फ्रूट सैंडविच में दूसरी सैंडविच की तुलना में काफी कम कैलोरी होती है, जिसकी मदद से आप अपना वज़न कंट्रोल कर सकते हैं।
 
- ब्राउन या मल्टीग्रैन ब्रेड में फाइबर, विटामिन और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। 
 
- फ्रूट सैंडविच में भरपूर मात्रा में फाइबर होता हैं जिसके कारण आप इसे आसानी से डाइजेस्ट (digest) कर सकते हैं। 

ALSO READ: कैसे बनाएं घर पर चटपटी लाजवाब पानी पूरी, स्वाद ऐसा कि हर किसी के मन भाए

ALSO READ: पोषक तत्वों से भरपूर है Banana Tea, जानें फायदे और Recipe

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

उधमसिंह शहीद दिवस पर जानें इस वीर क्रांतिकारी के बारे में 10 अनसुने तथ्य

उजाले उनकी यादों के: डॉ. बशीर बद्र

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

अगला लेख