Hanuman Chalisa
✕

फादर्स डे पर अपने पिता को स्पेशल फील कराने के लिए बनाएं ये खास डिशेज, होगी खुशी दोगुनी

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 14 जून 2025 (16:52 IST)
Fathers Day 2025 : पितृ दिवस या फादर्स डे एक खास अवसर होता है जब हम अपने पिता को उनके प्यार, त्याग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं। इस दिन उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए अगर उनकी पसंदीदा डिशेज खुद बना कर परोसी जाएं, तो खुशी दोगुनी हो जाती है।
 
यहां फादर्स डे के अवसर पर कुछ खास और आसान डिशेज की लिस्ट दी जा रही है जो आप इस बार फादर्स डे (15 जून) पर बना सकते हैं, उनके स्वाद के अनुसार चाहे वे मिठाई पसंद करते हों, तीखा खाना या कुछ हेल्दी। इसके अलावा आप खाने के साथ पापा के पसंदीदा गानों की बैकग्राउंड प्लेलिस्ट बनाएं या एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट या कार्ड टेबल पर रखें - इससे दिन और खास बन जाएगा।
 
फादर्स डे पर बनाएं ये खास डिशेज...
1. पनीर बटर मसाला
• यदि आपके पापा को रिच और क्रीमी डिश पसंद है तो यह बेस्ट चॉइस है। घर पर काजू-पेस्ट और फ्रेश क्रीम से बनाएं पनीर बटर मसाला। 
• सर्व करें: नान, पराठा या जीरा राइस के साथ।
 
2. शाम की स्पेशल चाय के साथ आलू टिक्की या पनीर टिक्का
• तीखा, कुरकुरा और दिल से देसी।
• एयर फ्रायर में बना सकते हैं ताकि यह हेल्दी भी रहे।
• साथ ही परोसे: हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी।
 
3. बिरयानी (वेज/चिकन/मटन - जो पापा को पसंद हो)
• यह एक खास अवसर के लिए बनी रॉयल डिश है।
• गरम मसालों की खुशबू और तले प्याज़ से गार्निश करें।
• रायता और सलाद के साथ सर्व करें।
 
4. गुलाब जामुन / रसगुल्ला / खीर - कुछ मीठा हो जाए...
• अगर आपके पापा को मीठा पसंद है, तो:
• चावल या साबूदाना की खीर।
• इंस्टेंट मिक्स या घर के बनाए हुए गुलाब जामुन।
• शाही टुकड़ा - थोड़ा रिच, थोड़ा ट्रेडिशनल।
 
5. हेल्दी ऑप्शन: मूंग दाल चीला या ओट्स उपमा
• अगर पापा हेल्थ कॉन्शस हैं तो स्वाद और सेहत का बैलेंस जरूरी है।
• मूंग दाल चीला या ओट्स उपमा बनाकर दही, ग्रीन चटनी और सलाद के साथ परोसें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख