biodatamaker

ठंड में हर सुबह पिएं एक कप लौंग की चाय, होंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (10:33 IST)
सामग्री :
4-5 लौंग 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा (किसा हुआ), 2 कप पानी, नीबू का रस, 1 चम्मच शहद। 
 
कैसे बनाएं, पढ़ें विधि : एक भगोने में 2 कप पानी डालें और 2-3 उबाल आने पर गैस बंद कर दें। अब इसमें 4-5 लौंग, किसा हुआ अदरक और दालचीनी का टुकड़ा डाल दें। सभी चीजों को 15 से 20 मिनट तक पानी में ही डूबे रहने दें।

अब पानी एक कप में छान लें और 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच नीबू का रस मिलाएं। अब घर पर तैयार की हर्बल लौंग की चाय का मजा उठाएं। सर्द मौसम में यह चाय आपको कई फायदे देगी। 
 
पढ़ें 5 फायदे- 
 
- लौंग में मैग्नीशियम होता है, अत: इसकी चाय पीने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म होने के साथ-साथ और इम्युनिटी पावर बढ़ने में भी मदद मिलेगी।
 
- यदि आपका गला खराब हो रहा हो या गले में खराश, खांसी-जुकाम हो तो यह चाय लाभकारी रहेगा। 
 
- मांसपेशि‍यों में दर्द हो रहा हो तो लौंग की चाय जरूर पिएं, इस समस्या से निजात मिलेगी।

 
- अगर पाचन तंत्र से कोई समस्या हो तो लौंग की चाय पीना काफी फायदेमंद होगा। 
 
- कफ और गले के विकारों के लिए जहां यह चाय लाभदायक है वहीं दांतों में दर्द के लिए भी लाभकारी रहेगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख