biodatamaker

Lockdown Recipes : लॉकडाउन में इस सरल विधि से बनाएं Spicy Chole Bhature, स्वाद ऐसा कि खाते ही रह जाएंगे

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (19:09 IST)
Chole Bhature Recipe
 
भटूरा सामग्री : 2 कप मैदा, 1 कप दही, अजवाइन, चुटकी भर बेकिंग पावडर, नमक। 
 
भटूरा विधि : 2-3 घंटे पहले मैदे में अजवाइन, बेकिंग पाउडर, नमक व दही डालकर गूंथ लें। थोड़ी देर ढंककर रख दें। अब मैदे को थोड़ा-सा तेल लगाकर मथें। फिर मैदे से मध्यम आकार की लोई बनाकर पूरी से थोड़े बड़े आकार में बेल लें और गरम तेल में मध्यम आंच पर तलते जाएं। 
 
छोले की सामग्री : काबुली चने 250 ग्राम, मीठा सोडा, इमली का गाढ़ा पानी।
 
छोला मसाला सामग्री : सोंठ, धनिया, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची पावडर, हल्दी, लालमिर्च, जीरा, कालीमिर्च, इन सभी को आधा-आधा चम्मच तथा एक चुटकी हींग मिक्स करके छोला मसाला तैयार करें। 
 
विधि : काबुली चने को मीठा सोडा मिलाकर 8 घंटे भिगोएं फिर कुकर में गलने तक पकाएं। जब चने गल जाएं तो उसमें नमक, इमली का गाढ़ा पानी व छोले का आधा मसाला मिलाकर 1 सीटी आने तक पकाएं। 
 
अब 1 कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके राई-जीरे का तड़का लगाएं, 2 बारीक कटी हरी मिर्च डालें और तैयार छोले का मसाला डालकर भूनें। आवश्यकतानुसार छोले का रसा तैयार करें और उसमें उबले हुए छोले डाल दें। अच्छी तरह उबलने पर उसमें हरा धनिया बुरकें। लीजिए चटपटे छोले तैयार हैं।

अब गरमा-गरम भटूरों के साथ चटपटे छोले और हरी चटनी पेश करें।
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख